- Hindi News
- भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा, कांग्रेस का निर्विरोध उपप्रधान बना
भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा, कांग्रेस का निर्विरोध उपप्रधान बना
रविवारको पंचायत समिति प्रधान के लिए हुए चुनावों में उप प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किशन लाल मीना निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रिटर्निंग अधिकारी रवि विजय ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मुनीराज मीना द्वारा नाम वापस कर लिए जाने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस की तरफ से किशन लाल मीना ने प्रधान रामकली मीना के साथ पहुंच कर रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया वहीं नामांकन का समय समाप्ति से ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुनीराज मीना ने बगैर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पत्र के अपना नामांकन दाखिल किया। आर ने पार्टी सिंबल जमा कराने के लिए एक बजे तक की मोहलत दी, लेकिन प्रत्याशी मुनीराज द्वारा नाम वापस ले लिए जाने से मात्र एक नाम ही मैदान में रह गया। जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी किशन लाल मीना को उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। एक बजे बाद आर रवि विजय ने उप प्रधान किशन लाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समर्थकों ने किशन लाल मीना को उप प्रधान बनने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया। कांग्रेस का निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर कांग्रेसियों का कहना था कि डेढ़ साल में ही भाजपा के कुशासन से जनता तंग चुकी है। इसलिए लिए पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को इतना बहुमत दिया है।
सिकरायमें कांग्रेस के भीम सिंह निर्विरोध बने उपप्रधान
सिकराय | पंचायतसमिति सिकराय में रविवार को उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस के भीम सिंह मीणा निर्विरोध उपप्रधान चुने गए। यहां प्रधान उपप्रधान पद दोनों ही कांग्रेस के खाते में चले गए हैं।
भाजपा की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने उपप्रधान के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उप प्रधान चुनाव को लेकर पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भीम सिंह मीणा ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं करने के कारण मीणा को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित किया गया। उन्होंने नवनिर्वाचित उपप्रधान को प्रमाण-पत्र देकर स्वच्छता की शपथ दिलाई। भीम सिंह के निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित होने पर लोगों ने खुशी जताई। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई तथा अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र में विकास का भी वादा किया। इस दौरान डिप्टी एसपी पूनमचंद विश्नोई, तहसीलदार मूलसिंह राजावत, बहरावंडा नायब तहसीलदार त्रिलोकचंद गुप्ता, मानपुर थानाप्रभारी बनवारी मिश्रा, सिकंदरा थानाप्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा, बालाजी थानाप्रभारी वीरसिंह सहित अन्य मौजूद थे। गौरतलब है कि शनिवार को हुए प्रधान चुनाव में कांग्रेस की प्रधान बादाम देवी सैनी निर्वाचित हुई थी। जिससे प्रधान उपप्रधान दोनों ही कांग्रेस पार्टी के चुने गए हैं।