- Hindi News
- राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को श्रद्धांजलि
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को श्रद्धांजलि
दौसा | राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत जिला शाखा की बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई। बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित एवं रामप्रताप स्याग को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष कजोड़ मीणा ने बताया कि एकीकरण आदेश निरस्त करने, व्यापक सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने, 30 से अधिक नामांकन, एक किमी की परिधि से बाहर एवं पर्यावरण भवन सुविधा वाले मर्ज स्कूलों को मूल स्थान पर शुरू करने के आदेश की पालना सुनिश्चित करने की मांग की गई। लालसोट के शिक्षक बीरबल मीणा की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर रामकरण शर्मा, गंगाधर मीणा, रामचरण शर्मा, शिवसिंह, रमेश राजोरिया, उम्मेद पटेल, अजय वीर सिंह, बाबूलाल, शंकर बुनकर, पृथ्वीराज आदि ने विचार व्यक्त किए।