- Hindi News
- बिदरखा से मालावास गंडलाई भयपुर वाया तूंगा बस्सी ग्रामीण बस सेवा शुरू
बिदरखा से मालावास-गंडलाई-भयपुर वाया तूंगा बस्सी ग्रामीण बस सेवा शुरू
उपखंडके बिदरखा से मालावास, गंडलाई, भयपुर, हेमल्यावाला, वाया तूंगा बस्सी ग्रामीण बस सेवा को सरपंच अंजना शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की।
इधर दूसरी तरफ गंडलाई से बिदरखा को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को सरपंच ने अपने निजी खर्चे पर समतल करा कर आवागमन के काबिल बना कर जनता को राहत देने का कार्य किया। इधर दूसरी तरफ रामगढ़ पचवारा सरपंच सुशीला मीना ने सचिव को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरपंच का स्वागत किया। इसी तरह बिलौना कलां में नव निर्वाचित सरपंच अंगूरी देवी मीना ने पदभार ग्रहण कर कहा कि सबको साथ लेकर विकास करेंगी।
शिविरमें 490 मरीजों की जांच
सिकंदरा|रविवारको निशुल्क नाक, कान गला रोग शिविर में 490 मरीजों का पंजीयन हुआ। शिविर में नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ जैन तथा डॉ. बीएन शर्मा ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। इस दौरान दो मरीजों को सुनने की मशीन निशुल्क वितरित की गई। इस दौरान स्कूल के निदेशक हीरालाल सैनी, कमलेश सैनी आदि मौजूद थे।