श्री भैरव नवयुवक मंडल के भरतलाल अध्यक्ष
गुदड़ियागांव में रविवार को श्री भैरव नवयुवक मंडल का गठन किया गया। इसमें भरतलाल मीना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज मीना, उपाध्यक्ष बाबूलाल मीना, महामंत्री बसंती लाल योगी, मंत्री विश्राम सैनी, कोषाध्यक्ष विष्णु सैन, सह कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी, प्रचार मंत्री विष्णु मीना, संगठन मंत्री राजेश मीना, क्रीड़ा मंत्री दिनेश मीणा, सांस्कृतिक मंत्री रामकिशोर योगी, सह क्रीड़ा मंत्री दीपक पांचाल, भंडार मंत्री विश्राम मीना, सह सांस्कृतिक मंत्री नारायण पांचाल, सह प्रचार मंत्री राजेश बुनकर को बनाया गया है तथा 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।