टाटुओं की ढाणी में वृद्ध िजंदा जला
कल्लावासग्राम पंचायत के जीतपुर गांव की टाटुओं की ढाणी में गत रात्रि झोपड़े में लगी आग से 70 वर्षीय वृद्ध जिंदा जल गया तथा चार बकरियां मर गई।
जीतपुर गांव की टाटुओं की ढाणी में झोंपड़े से आग की लपटे देख कर ढाणी में भगदड़ मच गई। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही। इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी बी.एल. मीना के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। पुलिस झोपड़े में जिंदा जल वृद्ध के शव को बाहर निकाला।
सीओ पुलिस अर्जुन राम ने बताया कि शनिवार रात को दस बजे जीतपुर गांव की टाटुओं की ढाणी में एक झोपड़े में आग लग गई आग के कारण पूरा झोंपड़ा जल कर खाक हो गया। झोपड़े में 70 वर्षीय वृद्ध पांचूराम मीना सो रहा था, जो आग की लपटों से घिर गया तथा उसकी जिंदा जल जाने से मौत हो गई। आग के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।