पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पराजित प्रत्याशी समर्थकों पर जलापूर्ति रोकने का आरोप

पराजित प्रत्याशी समर्थकों पर जलापूर्ति रोकने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसिंहपुरागांव के लोगों ने एसडीएम रवि विजय को ज्ञापन देकर चुनाव में हारे प्रत्याशी उसके समर्थकों पर पेयजल आपूर्ति को बाधित करने का आरोप लगाया है।

सरपंच हरकेश मटलाना की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन में बताया कि जलापूर्ति के लिए बोरवेल पर लगाई मोटर खराब है। चुनाव में हार की खीज के कारण उसे ठीक नहीं करने दिया जा रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इधर पंप चालक हरिराम ने नाम जद लोगों की शिकायत करते हुए कहा कि मोटर को ठीक नहीं करने देने से गांव में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई कर राहत की मांग की है। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इधर दूसरी तरफ रामगढ़ पचवारा में पीएचसी के सामने पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन टूट जाने से हजारों लीटर पानी बेकार बह गया। ग्रामीणों ने विभाग को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ बिलौना कलां गांव में खेमावास गांव में लगे ट्यूबवैल की डीपी जली होने से गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रहा है। इसके कारण आधे गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। हैंडपंप नकारा हो रहे है ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

दौसा| समाजसेवी रामावतार बैरवा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले में बीसलपुर का पानी मुहैया कराने की मांग की है। बैरवा ने बताया कि पेयजल समस्या से स्थाई समाधान के लिए प्रोजेक्ट डिविजन सिस्टम लागू कराने, किसानों को ट्यूबवैल खुदवाने के लिए 1.50 लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रावधान लागू करने, नॉन बीपीएल आवासहीन परिवारों को इंद्रा आवास आबंटन करने एवं पुत्री विवाह अनुदान लागू करने, पंस पर आईटीआई केंद्र खोलने की मांग की गई। जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। राजकीय महाविद्यालयों में स्ववित्त पोषित विषयों को राजकीय स्तर पर संचालित कराने, राउप्रावि मोरेड़ को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने एवं कालाखो में बैंक शाखा माध्यमिक विद्यालय खोलने की मांग की।

लालसोट. चुनावमें हार से खीज के कारण सार्वजनिक बोरवेल की मोटर को ठीक नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन देते सरपंच हरकेश मटलाना ग्रामीण।