स्कूल के ताले तोड़ कंप्यूटर चोरी
लालसोट| उपखंडके डूंगरपुर गांव की राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल का गत राित्र को अज्ञात चोर ताला तोड़ कर कंप्यूटर, सीपीयू, मोनीटर, की बोर्ड सहित प्रिंटर अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सरपंच कृष्णकुमार मीना, तथा पुलिस प्रशासन पहुंचा तथा हालात का जायजा लिया।
संत कुमार शर्मा ने मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।