गांव का समग्र विकास करेंगे
भास्कर न्यूज | मंडावरी (लालसोट)
उपखंडके मंडावरी गांव में पंचायत मुख्यालय पर सरपंच रामबिलास मीना ने पदभार ग्रहण समारोह में बोलते हुए कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए सभी लोगों को सहयोग लेंगे तथा विकास में कोई भेदभाव नहीं होने देंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव में सफाई पानी बिजली की समस्याओं को दूर करने के अलावा सामजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का काम किया जाएगा।
महवा|ग्रामपंचायत पलानहेड़ा में ग्राम पहाड़ी के पास बांध खुदाई में नरेगा के तहत किए गए कार्य के भुगतान की मांग श्रमिकों ने उपजिला कलक्टर राकेश गुप्ता से की है। बांध खुदाई में दस मस्टररोल का कार्य किया गया। जिसमें पांच का भुगतान हो गया जबकि पांच मस्टररोल का भुगतान बाकी है। इसे लेकर उपखण्ड अधिकारी ने विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर बकाया भुगतान दिलाने के निर्देश दिए हैं।