स्कूटी के लिए आवेदन फार्म जमा कराएं
राजेशपायलट राजकीय पीजी कॉलेज की नियमित पार्ट प्रथम की सभी अनुसूचित जनजाति छात्राओं को मांडा एवं बिखरी जनजाति कार्यक्रम के अन्तर्गत निशुल्क स्कूटी वितरण की जाएगी। प्राचार्य प्रो. एन.एल.मीना ने बताया की पात्रता रखने वाली छात्राएं 12 फरवरी तक मय प्रमाण पत्रों के आवेदन फार्म जमा कराएं।
उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं ने सीनियर हायर सेकंडरी राजकीय विद्यालय से की हो, सीनियर में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो, माता पिता आयकरदाता नहीं हो। इसके अतिरिक्त प्रभारी डॉ. के.एल.मीना ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर/केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड से 2014 में उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका, जाति एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शपथ पत्र प्रवेश शुल्क रसीद इत्यादि सहित उक्त तारीख तक आवेदन फार्म महाविद्यालय में जमा कराए।
अंतिम तिथि के बाद कोई किसी प्रकार का आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।