भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़
बिदरखागांव में सोमवार से भामाशाह नामांकन शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में आधार भामाशाह नामांकन के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। शिविर में प्रशासन के आला अधिकारियों के दोपहर तक नहीं पहुंचने के कारण शिविर पंचायत समिति के बाबू के भरोसे पर रहा। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोपहर तीन बजे नायब तहसीलदार घनश्याम गुप्ता पहुंचे तक जा कर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
इधर शिविर में सरपंच अंजना शर्मा, पूर्व उप प्रधान ओमशंकर शर्मा अन्य कार्मिक लोगों की समस्याओं को दूर करते नजर आए। सरपंच ने बताया कि शिविर तीन दिन तक चलेगा। शिविर में भामाशाह नामांकन के कार्य संपादित किए जा रहे है।