कुपोषण के खिलाफ जन जाग्रति करें
लालसोट|उपखंड मुख्यालयपर वार्ड 22 में कुपोषण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रोथ मानिटरिंग प्रशिक्षण शिविर तथा बालकों को संबलन देने के लिए स्नेह शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों से कहा कि वे सर्वे कर कुपोषित बालकों का चिन्ित करें तथा उनको संतुलित आहार समय समय पर चेकअप कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर स्वच्छता के बारे में भी प्रेरित करने की बात कही। शिविर में वार्ड 8,9,10,22,24,25 के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।