48 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस
लालसोट| पंचायतसमिति प्रशासन ने मनरेगा कार्य में शिथिलता बरतने तथा बगड़ी ग्राम पंचायत को छोड़ सभी ग्राम पंचायतों में काम बंद रहने को गंभीरता से लेते हुए 48 ग्राम पंचायतों के सचिवों, कनिष्ठ लिपिकों रोजगार सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करते हुए दो दिन में काम को शुरू कराने की चेतावनी दी है। पीओ नरेगा प्रदीप तिवारी ने बताया कि दो दिन में जवाब नहीं देने तथा काम शुरू नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।