राष्ट्रीय एकता रैली
दौसा नेहरूयुवा केंद्र के राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान मंगलवार को युवाओं ने शहर में रैली निकाली। रैली में 10 प्रांतों के 150 युवाओं ने विभिन्न परिधानों में अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सैंथल रोड बाइपास चौराहे से रवाना होकर रैली सैंथल तिराहा, रेलवे ओवरब्रिज, गांधी तिराहा, लालसोट रोड, नया कटला, मानगंज, स्टेशन रोड होते हुए गुजरी। युवाओं ने अपने प्रांतों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की तथा देश की एकता के नारे लगाए। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, सिक्किम आदि प्रांतों से आए युवा विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए।