पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा कल

सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के आयुक्त, अति.आयुक्त सहित अन्य अधिकारी 15 फरवरी को सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

रमसा के एडी पीसी सुशील शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को जिले में राजकीय माध्यमिक उमावि के 8 किमी परिक्षेत्र में आने वाले प्राथमिक कक्षाओं के गणित अंग्रेजी विषय के शिक्षक निर्धारित प्रसारण केंद्र में भाग लेंगे। प्रसारण सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक होगा। इसमें विद्यालय संबलन कार्यक्रम, शाला दर्पण कार्यक्रम के माड्यूल पर चर्चा की जाएगी। संस्था प्रधान प्रसारण में निर्धारित समूह अनुसार पूर्व निर्धारित केंद्र आईसीटी ततीय चरण में संचालित सेटेलाइट प्रसारण केंद्रों पर प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रसारण केंद्र संस्कृत स्कूल मंडावर एवं उकरूंद में 56, बहरावंडा, रामावि उदयपुरिया में 63, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत दौसा, नांगल राजावतान, महेश्वरा खुर्द, सिंगवाड़ा, पालावास, बड़ागांव, बड़ोली, देवनवाड़ा, हापावास, नांगल गोविंद में 91, उनबड़ागांव, संस्कृत बड़ाबास, महु कलां, पुंदरपाड़ा, सोडाला बासड़ा संस्कृत हरनाथपुरा में 76 एवं राबाउमावि बगड़ी, मिर्जापुरा, व्यासों का नोहरा, संस्कृत सुकुलाव वाली ढाणी, खोहरापाड़ा, लालसोट, कोलीवाड़ा, संस्कृत खेमावास तलावगांव में 65 विद्यालयों के शिक्षक भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...