िजले में आज
प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण
दौसा|राष्ट्रीय माध्यमिकशिक्षा अभियान के तहत स्कूल लीडर शिप प्रोग्राम के तहत जिले के प्रथम चरण के आदर्श विद्यालयों के प्रधानाचार्य जिले के मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण 14 से 17 फरवरी तक स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द में आयोजित होगा। रमसा के एडीपीसी सुशील शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के प्रथम चरण के आदर्श विद्यालयों के प्रधानाचार्य जिले के मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्यों को भाग लेना अनिवार्य है।
रामगढ़पचवार ब्राह्मण इकाई का गठन
दौसा| गौड़सनाढ्य ब्राह्मण जिला सभा की रामगढ़ पचवारा इकाई का गठन 14 फरवरी को किया जाएगा। जिला महामंत्री रामजीलाल धरणवास ने बताया कि रामगढ़ पचवारा के बालाजी गार्डन बस स्टैंड के समीप सुबह 11 बजे बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। इस दौरान रामगढ़ पचवारा, बिदरखा, सिसोदिया, सोनड़, भयपुर, गांगल्यावास, डोबला खुर्द बगीची, टापरिया, नाकापा बास, दयालपुरा, नौरंगपुरा, अमरबादा देहलाल के लोग भाग लेंगे।
मीनासमाज की बैठक
मंडावर| मीनासमाज की बैठक रविवार को ग्राम नांगल मीना के समीप घाटा सहज्या में आयोजित होगी। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग भाग लेंगे।
कर्त्तव्यबोध दिवस
महवा| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा महवा कार्यकारिणी की बैठक कालूराम मीना की अध्यक्षता में आदर्श विद्या मंदिर किला महवा में हुई। इसमें चौदह फरवरी को कर्त्तव्य बोध दिवस शिक्षक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रतिनिधी कालूराम मीना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, अध्यक्षता डीईओ प्रेमवती शर्मा, विशिष्ट अतिथि बीईईओ रूपसिंह मीना, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, टीकमसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटोली, महवा सरपंच विजयशंकर बौहरा, प्रधानाचार्य कृपाशंकर मीना होेंगे।
देवनारायणजयंती पर शोभायात्रा
टोडारायसिंह|कस्बे मेंगुर्जर समाज की ओर से रविवार को गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती विधायक कन्हैयालाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाई जाएगी। बाबूलाल ठग ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे श्याम देवरा स्थान से देवनारायण भगवान की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जोकि मुख्य मार्गों से होते हुए आसनेश्वर महादेव पर पहुंचेगी।
मीणासमाज सुधार सम्मेलन
लालसोट| राजस्थानआदिवासी मीना सेवा संघ के तत्वावधान में 14 फरवरी को मीणा समाज सुधार सम्मेलन खुर्रा ग्राम में आयोजित होगा। उक्त जानकारी हीरालाल मीना ने दी।
शूटिंगबॉलप्रतियोगिता उद्धाटन
श्यामपुराकला गांव में शूटिंगबॉल प्रतियोगिता 14 फरवरी को आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्धाटन पूर्व मंत्री परसादी लाल मीना करेंगे। रमेशचंद खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतर जिला टीमें भाग लेंगी।
समितिकी बैठक: महात्माज्योतिबा फुले सेवा समिति कार्यकारिणी तथा ईकाईयों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 14 फरवरी को शंकरया बालाजी रामगढ़ पचवारा पर होगी। बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर टेंडरों को छोड़ने के बारे में भी कार्रवाई होगी। उक्त जानकारी सचिव रमेशचंद सैनी ने दी।
संगोष्ठी: बालिकाआदर्श विद्या मंदिर में 14 फरवरी को आरएसएस मंडावरी के तत्वावधान में सामाजिक समरसता के लिए सदभावना संगोष्ठी का आयोजन होगा।
बैठक:बैरवासामूहिक विवाह समारोह समिति की बैठक 14 फरवरी को नेहरू गार्डन में होगी। उक्त जानकारी अध्यक्ष हरकेश बैरवा ने दी।
सत्संग:दौसा.बलराम सत्संग मंडल का साप्ताहिक सत्संग रविवार को सुबह 8 बजे रामजीलाल, ओमप्रकाश खेमराज माणक बोहरा के आवास अखाड़े वाले बालाजी आलूदा पर आयोजित होगा। यह जानकारी अध्यक्ष मुरलीधर नाटाणी ने दी।