शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
लालसोट. वीरगुर्जर समाज के तत्वावधान में शनिवार को भगवान देवनारायण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शोभा यात्रा चांदसेन मैडा भैरूजी के स्थान से डीजे बाजे के साथ कस्बें के प्रमुख मार्गो पर हो कर निकाली गई। इसमें समाज के नर नारियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर शोभा यात्रा तहसील रोड़ होते हुए झरंडा चौक, हाते हुए मुख्य सड़क मार्ग ज्योतिबा फुले सर्किल कोथून रोड़ होते हुए मैडा भैय जी के स्थान पर पहुंची। इस अवसर पर धुड सवारों ने कलाबाजी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रामजीलाल डोई, सुआ लाल गुर्जर, लादूराम गुर्जर, सुरज्ञान गुर्जर, सहित सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भाग लिया।