वेदमंत्रों से गूंजा महायज्ञ प्रांगण
कालीडूंगरी बालाजी धाम पर चल रहे 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन राष्ट्रीय संत कपिलदास महाराज संत अवधेश महाराज ,यज्ञाचार्य पं. कैलाश चंद शर्माव कन्हैयालाल शर्मा के सानिध्य में विदवान पंडितों के दल द्वारा किए जा रहे वेदमंत्रों के उच्चारण के कारण समूचा महायज्ञ प्रांगण गंूज उठा। पहाड़ी तलहटी में चल रहे महायज्ञ के कारण वैदिक काल में होने वाले यज्ञों से जैसी छटा बनी नजर आई। घास फूस पानी के सरको से बनी यज्ञ शाला उसमें बैठे लोगों द्वारा पंडितों के साथ किए जा रहे वेदमंत्रों के उच्चारण दी जा रही आहुति के कारण लोगों को वैदिक काल याद गया। लोगोंें को रंगबिरंगे परिधानों में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचती नजर आई।
इस अवसर पर हजारों की तादाद में श्रृद्धालुओं ने यज्ञ शाला के परिक्रमा कर परिवार की कुशल कामनाओं की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिलाएं मंगल गीत गाते हुए आखां फेंक कर परिवार की कुशल कामनाओं की प्रार्थना करती नजर आई।
वहीं डमू में चल रहे श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में भी श्रृद्धालु भाव विभोर हो कर नाच उठे।इस अवसर पर संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने महायज्ञ स्थल पहुंच कर बालाजी यज्ञ भगवान के दर्शन कर जन कल्याण की कामना की।
पचासहजार लोगों ने लिया भाग: इसअवसर पर मेला स्थल पर लोगों की भीड़ रही। झूले ट्रेन मौत के कुए का खेल का आनन्द लेते नजर आए।भंडारा स्थल पर श्रृद्धालुओं की महापरसादी में भाग लेने के लिए भीउ़ रही। मोटे अनुमान के अनुसार शनिवार को पचास हजार लोगों ने महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया।
चिकित्सायोजनाओं की दी जानकारी: आरोग्यराजस्थान के तहत सीएमएचओ कार्यालय से कैलाश मीना की अगुवाई में आए आरोग्य रथ ने लोगों को चिकित्सा सेवाओं के बारें में जानकारी दी। जिसे लोगों ने ध्यान से सुना।
चमकउठा यज्ञ स्थल : महायज्ञस्थल पर मंदिरों की भव्य सजावट स्थल पर बिजली की सजावट के कारण स्थल चमचमा उठा। यज्ञ शाला का सोंदर्यकरण, बाबा की समाधी स्थल का सौंदर्यकरण के कारण स्थान की अभा चमक उठी है। स्थान भगवान राम के आगमन को लेकर अयोध्या नगरी की तरह चमक उठा।
लालसोट. महायज्ञमें यज्ञ शाला के परिक्रमा कर मनौतियां मांगते श्रृद्धालु