पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| यहांनयागांव स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती मंदिर में माँ सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक बीएल नापित ने बताया कि स्कूल में अभिभावकों स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सरस्वती मंदिर का निर्माण करवाया गया। जहां बसंत पंचमी के अवसर पर नयागांव के मुख्य मंदिर से ग्रामीणों विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय तक माँ सरस्वती की बैण्डबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विधिवत रूप से माँ सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर जैमन कंसट्रक्शन की ओर से विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। कार्यक्रम में राजकीय कॉलेज के प्राचार्य बाबूलाल मीना, बीईईओ रूपसिंह मीना, आरपी हरिप्रसाद, ओमप्रकाश मीना सहित ग्रामीण मौजूद थे। अंत में प्रसादी वितरण किया गया।

रामगढ़पचवारा में मूर्ति अनावरण

लालसोट|राजकीयबालिकास्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया गया। बीईओ रामकिशोर मीना तथा सरपंच सुशीला मीना, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा प्रधानाध्यापिका जहानलक्ष्मी, ने मूर्ति का अनावरण किया। भामाशाह सुरेश शर्मा चक्कीवाले का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बीईओ ने शाला विकास के लिए दस हजार रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। इसी तरह राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी मां सरस्वती का पूजन किया गया।

बिजलीआपूर्ति दुरुस्त की जाए

लालसोट|आंतरीक्षेत्रमें बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराजाने से खेती किसानी के काम में जुटे लोगो में रोष बना हुआ है। सरपंच भोली देवी मीना कमलेश मीना सहित अनेक लोगों ने कहा है कि लोगो को सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा तक बिजली नहीं मिल पा रही है जिससे खेती किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। बार बार की ट्रीपिंग कोढ़ में खाज का काम कर रही है। बिजली अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हाे रही है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सांसदका किया स्वागत

मंडावर|कृषिउपज मंडी समिति में शनिवार को पहुंचे दौसा सांसद हरीश मीना से व्यापारियों ने अनाज मंडी में व्याप्त समस्याओं का निराकरण करवाने की मांग की। सांसद मीना ने एक कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने व्यापारियों की समस्या सुनी। जहां व्यापारियों ने अनाज मंडी यार्ड में बैंक शाखा खुलवाए जाने सहित अनेक समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सांसद का माला पहनाकर साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, सरपंच गणधारी मीना सहित अन्य मौजूद थे।

8बकायादारों के कनेक्शन काटे

दौसा|बिजलीनिगम की ओर से चलाए गए अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं कराने पर शनिवार को शहर में 8 बिजली कनेक्शन काट दिए। एईएन डी. के. गर्ग ने बताया कि टीमों ने 27 उपभोक्ताओं से ढाई लाख रुपए जमा किए। बकाया राशि जमा कराने पर 8 कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं में एक लाख 20 हजार रुपए बकाया हैं। कनेक्शन काटने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने पर थ्री फेस के पांच ट्रांसफार्मर हटाए हैं। इन उपभोक्ताओं में साढ़े दस लाख रुपए बकाया है।

खबरें और भी हैं...