श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब
कालीडूंगरी बालाजी धाम पर मां सरस्वती के बसंतोत्सव पर्व के साथ ही मानवता विश्वकल्याण की भावना के साथ नौ दिवसीय 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संत अवधेशदास महाराज, यज्ञाचार्य पं. कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में वेदमंत्रों के साथ भव्य आगाज हुआ।
12 फरवरी 20 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ को देखने के लिए श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु बसों तथा जुगाड़ों में बैठ कर यज्ञ स्थल की तरफ जाते नजर आए। हर किसी में महायज्ञ के भव्य आयोजन के साथ साथ चिकित्सा शिविर, मेला दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला द्रविड़ शैली में बनाए गया मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
19 फरवरी को श्रीराम परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वेदमंत्रों के साथ होगी। 20 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी विशाल भंडारा कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर रेवासा धाम के पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पं. विनोद शास्त्री, देवस्थान बोर्ड के चेयरमैन एस डी शर्मा, विधायक डाक्टर किरोड़ी लाल मीना ने भी महायज्ञ में पहुंच कर यज्ञ भगवान के दर्शन किए तथा विश्व कल्याण की कामना की। रेवासा धाम के पीठाधीश्वर संत राघवाचार्य महाराज ने कहा है कि यज्ञों से भगवान प्रसन्न होते है तथा जीव मात्र के कल्याण के लिए कृपा की बरसात करते हैं। जिससे प्राणियों का भला होता है। विधायक डाक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि धार्मिक कार्यों से सामाजिक सदभाव बनता है तथा लोगों को सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। संत अवधेश महाराज के दर्शन कर महायज्ञ के बारे में चर्चा की।
लालसोट. महायज्ञमें सजा भव्य श्रीराम मंदिर।