रेलवे स्टेशन पर झगड़ा करते 3 युवक पकड़े
दौसा | रेलवेस्टेशन पर शुक्रवार शाम 3 युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रेन में चढ़ने-उतरने को लेकर कहासुनी हुई, जो फिर हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। इस पर तीनों युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना शुक्रवार शाम खैरथल-जयपुर पैसेंजर ट्रेन की है। रामपुरा अलवर का सुनील पुत्र रामभरोसी, रामनरेश पुत्र मनोहर लाल मीणा तथा बड़ाबास लालसोट का गोविंद सैनी पुत्र रामफूल के बीच ट्रेन में चढ़ने-उतरने की बात पर कहासुनी हो गई। तीनों युवक जोश-जोश में हाथापाई पर उतारू हो गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर आरपीएफ ने सुनील, रामनरेश गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। विदित रहे कि पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की शुक्रवार को ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ रही। गिरफ्तार किए तीनों युवक भी पटवारी भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे।