पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति अनावरण में आए तीनों नेता एक मंच पर

मूर्ति अनावरण में आए तीनों नेता एक मंच पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट | गोकुलपुरागांव में आयोजित भगवान राधागोविंद पीपली के विवाह समारोह तथा मां सरस्वती के मूर्ति अनावरण समारोह अलग अलग राजनीतिक ध्रुव के नेताओं को एक मंच पर जाने से राजनीतिक चर्चाएं जाेर पर रही। इस अवसर पर समारोह में ग्रामीणों द्वारा राजकीय स्कूल में चारदीवारी के लिए विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीना से चारदीवारी निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की मांग की जिस पर विधायक ने कहा कि प्रदेश में वीरेंद्र मीना की पार्टी की सरकार है। जाे सुनती नहीं है। जिस पर पूर्व मंत्री मीना ने पलट वार करते हुए कहा कि सरकार हमारी है, मगर विधायक कोष की राशि का खजाना आपके पास है। क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोष का इस्तेमाल करें। एक दूसरे पर पलट वार को लेकर माहौल रोमांचक रहा। विधायक ने साढ़े तीन लाख रुपए विकास के लिए विधायक कोष से दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्रजमोहन मीना पूर्व आईएएस ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सदभावना बनती है भाईचारे का माहौल बनता है। सरपंच बाबूलाल सैन, चेयरमैन जगदीश सैनी आदि मौजूद थे।

रामगढ़ पचवारा में भी मूर्ति का अनावरण: राजकीय बालिका स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया गया। बीईओ रामकिशोर मीना तथा सरपंच सुशीला मीना, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा प्रधानाध्यापिका जहानलक्ष्मी, ने मूर्ति का अनावरण किया। भामाशाह सुरेश शर्मा चक्कीवाले का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बीईओ ने शाला विकास के लिए दस हजार रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। इसी तरह राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी मां सरस्वती का पूजन किया गया।

खबरें और भी हैं...