पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 32 घंटे बाद अंत्येष्टि

32 घंटे बाद अंत्येष्टि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण) | ससुराल गए युवक का शव मिलने के बाद मेडिकल टीम से दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर ग्रामीण डुगरावता के श्मशान में शव को लेकर बैठे रहे। दुबारा पोस्टमार्टम होने पर करीब 32 घंटे बाद दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार नहीं करने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करते रहे।
लवाण तहसीलदार ब्रह्मानंद शर्मा, लालसोट डीएसपी दिनेश अग्रवाल लवाण थानाधिकारी राजपाल यादव ने लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण परिजन अड़े रहे। रात को विधायक शंकरलाल शर्मा ने भी लोगों को समझाइश की, लेकिन हत्या की आशंका जताते हुए लोग मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट हिंदी में उपलब्ध कराने की बात कहते रहे।
गुरुवार सुबह विधायक शंकरलाल शर्मा अधिकारियों ने शव को लवाण सीएससी लाने की बात कही, लेकिन लोग श्मशान में ही पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। बाद में विधायक की पहल पर मेडिकल टीम के श्मशान घाट पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए।
मेडिकलटीम बुलाने पर अड़े : ग्रामीणोंके अड़े रहने पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टैंट लगाकर पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। जगदीश प्रजापत ने बताया कि युवक की मौत के बाद से ही गांव में चूल्हे नहीं जले। लोगों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया।
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर बिना रिपोर्ट दिए जाने लगे, तो ग्रामीणों ने उनकी गाडी़ रोक ली तथा मौके पर ही रिपोर्ट देने की बात कही। गौरतलब है कि डुगरावता निवासी मनोज उर्फ पप्पू प्रजापत तीन दिन पहले ससुराल गोठड़ी में गया था। बुधवार को दौसा में पटरी के पास उसका शव मिला था। शव पर निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी।

रिपोर्ट लेने के बाद ही जाने दिया डॉक्टरों को, पुलिस भी तैनात रही : पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट लेने के लिए ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक डाॅक्टरों को नहीं जाने दिया। तब तक एंबुलेंस डाॅक्टर वहीं रहे। उनकी सुरक्षाा के लिए पुलिस भी तैनात रही। रिपोर्ट मिलने के बाद ही लोगों ने डॉक्टरों को जाने दिया। इसके बाद मृतक का दाह संस्कार किया गया।

(ससुराल गए युवक का शव मिलने का मामला, बाजार बंद, गांव में नहीं जले चूल्हे, दुबारा पोस्टमार्टम के बाद ही माने ग्रामीण।)

दौसा (ग्रामीण). डुगरावतामें शव लेकर बैठे लोगों से गुरुवार को समझाइश करते विधायक शंकरलाल शर्मा।