- Hindi News
- गुमानपुरा पहुंची गो एवं पर्यावरण चेतना रैली
गुमानपुरा पहुंची गो एवं पर्यावरण चेतना रैली
स्काउट ने रैली निकाल कर बाढ़ पीिड़तों के िलए चंदा मांगा
लालसोट|जम्मूकश्मीर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए स्काउट तथा गाइडों ने भी हाथ आगे बढ़ाते हुए लोगों में जन जाग्रति के लिए रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य के.सी. शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवानगी दी। इसके बाद स्काउट गाइडों ने बाजारों में बाढ पीडितों के लिए चंदा एकत्र किया।
दौसा (ग्रामीण). गोएवं पर्यावरण चेतना रैली गुरुवार को गुमानपुरा पहुंची। यात्रा में प्रवचन देते गोपाल महाराज।
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
गोएवं पर्यावरण चेतना रैली कार्यक्रम तहत गुरुवार को गो चेतना रैली गुमानपुरा पहुंची।
सरपंच नानगराम मीना, राधेश्याम शर्मा, हेमंत गुप्ता, बाबूलाल चौधरी ने गाय की पूजा की। जगदीश गोपाल महाराज ने कहा कि यात्रा का मूल उद्देश्य गाय की हत्या रोकना। इस दौरान गोपाल मीणा, हजारी लाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे। ग्राम सराय में गो चेतना यात्रा निकाली। जगदीश गोपाल महाराज ने गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुकेश सैन, सोनू जायसवाल, शिंभूदयाल सैन, मुकेश शर्मा, गंगासहाय गुर्जर, सीताराम नाई, लल्लूराम मीणा आदि मौजूद थे।
गौसेवा का संकल्प (कोलवा) : गुढ़लियाके सीताराम मंदिर के सामने चल रही गौ कथा में गौ सेवा करने का संकल्प कराया।
इस दौरान कथा वाचक योगेश्वरी दीदी ने कहा कि गौ सेवा मुक्ति का धाम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य गौ सेवा करता रहे तो वह आवागमन के जीवन चक्र से मुक्त हो सकता है। इस दौरान संत रामकृपाल दास, संत रामस्नेही नेपाली महाराज, रमेशदास, बालकदास, मोहनदास सहित अन्य मौजूद थे। कथा का शुक्रवार को समापन होगा।