पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगढ़ पचवारा को निर्मल ग्राम पंचायत बनाने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

रामगढ़ पचवारा को निर्मल ग्राम पंचायत बनाने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट। रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर वार्ड 3, 4, 5 में सभाओं में बीडीओ गोपाल लाल मीना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ग्रामीणों से रामगढ़ पचवारा को निर्मल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया है। वार्ड सभाओं में ग्रामीणों ने गांव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया है। बीडीओ ने कहा कि सरकार गांवों को गंदगी से मुक्त करने के लिए निर्मल भारत योजना के तहत लोगों को लाभान्वित कर रही है। कार्मिक लोगों को प्रेरित कर दस दिनों में दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त कर गांव को निर्मल ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने का काम करें।

सरपंच घनश्याम खटीक तथा सचिव राजाराम मीना संतोष शर्मा ने बताया कि गांव में शौचालयों के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। गांव को गंदगी से मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

(लालसोट. रामगढ़ पचवारा में चला शौचालय निर्माण कार्य।)