पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चार ट्रैक्टर दो जुगाड़ पकड़े, एक लाख का जुर्माना वसूला

अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चार ट्रैक्टर दो जुगाड़ पकड़े, एक लाख का जुर्माना वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट| वनविभाग ने अवैध खनन तथा हरे पेड़ कटाई के खिलाफ अभियान चला कर बिनौरी तथा इंदावा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।

कार्रवाई के तहत चार ट्रैक्टर ट्रॉली दो जुगाड़ों को पकड़ा गया। दो ट्रैक्टरों को जब्त कर एक लाख दो हजार रुपए की पैनल्टी वसूल की है। बुधवार तथा गुरुवार को की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कर पत्थर भर कर ले जा रहे चार ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से हरी लकड़ी ले जा रहे दो जुगाड़ों को पकड़ा।
फोरेस्टर गिरधारी लाल ने बताया कि बनवारी लाल मीना, मुरारी लाल सैनी से 51 51 हजार रुपए पैनल्टी के वसूल की गई। मीठू लाल तथा राजेश के ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।