पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजला स्तरीय हुआ बजरी ट्रॉली संचालकों का आंदोलन

िजला स्तरीय हुआ बजरी ट्रॉली संचालकों का आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरीकी रॉयल्टी वसूली में बनास बजरी के ठेकेदार की कथित भेदभावपूर्ण नीति तथा अनियमितता के खिलाफ बगड़ी टोल नाके के पास ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों का धरना गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को धरने में जिले भर से बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों ने भाग लिया। छह दिन से चल रहे धरने के बाद भी कोई भी जन प्रतिनिधि धरने पर बैठे लोगों के समाचार लेने नहीं आया। प्रशासन के अधिकारियो का दिन भर इंतजार करते रहे मगर कोई नहीं आने से धरनार्थियों में रोष रहा। आंदोलन कारी नेता धर्म सिंह ने कहा कि ठेकेदार रॉयल्टी भराई के मामले में उन लोगों से अधिक राशि वसूल रहा है, जबकि बनास क्षेत्र के लोगों से राशि कम ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा।