- Hindi News
- बलरामपुरा में स्कूल खुलवाने के होंगे प्रयास : किरोड़ी मीना
बलरामपुरा में स्कूल खुलवाने के होंगे प्रयास : किरोड़ी मीना
विधायकडाॅक्टर किरोड़ी लाल मीना ने शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जन सुनवाई की। उन्होनंे लाखों रुपए के विकास कार्यो की घोषणा करते हुए बलरामपुरा राजस्व गांव में स्कूल खुलवाने का ग्रामीणों को भरोसा देते हुए कहा कि वे स्कूल खुलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने खानपुर में चार लाख का सामुदायिक भवन बनवाने, की घोषणा की इसी तरह बिनोरी में स्वागत द्वार के लिए पांच लाख रुपए, चावंड माता के लिए सीढ़ी निर्माण कराने, पटटीकिशोरपुरा में शमसान घ्रााट की चारदीवारी बनवाने, बिलौना कलां से श्यामपुरा खुर्द तक सीसी रोड़, भामावास से चक बलरामपुरा तक सड़क बनवाने, सवाई माधोपुर रोड़ से चांदावाली ढाणी तक डामर रोड़,बनवाने की घोषणा की।
गोल गांव में हैंडपंप, कुटक्या, माल्यावाली ढाणी कुटक्या, नगरियावास, गोल, बिहारीपुरा नारेडया ढाणी, में सिंगल प्वाइंट लगाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने अनेक गांवों में कई विकास कार्यो की घोषणाएं भी की। दौरे में उन्होंने कई गांवों का दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुने।
रोकाजुगाड़ की सुनवाई
लालसोट|कार्यकर्ताओंको छोड़ विधायक डाक्टर किरोड़ी लाल मीना ने नगरियावास गांव के पास हाइवे पर सवारियों से भरे जुगाड़ में सफर कर रही महिलाओं से जन समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा नरेगा सहित अन्य कार्यों में रोजगार मिलने सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभ के बारें में जाना। महिलाओं ने किरोड़ी को देख कर घूंघट की ओट से समस्याओं के बारे में बताया।
लालसोट. नगरियावासमुख्य सड़क पर चलते जुगाड़ में महिलाओं की सुनवाई करते किरोड़ी लाल मीना।