पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे 11 बी का काम शुरू, तीन फुट ऊंची होगी सड़क

हाइवे 11 बी का काम शुरू, तीन फुट ऊंची होगी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकारहाइवे प्रशासन ने 11 बी हाइवे सड़क का काम प्रारंभ कर दिया। इससे लोगों को धूल भरे गुबारों के रोड से मुक्ति मिलने के आसार बन गए हैं। सड़क निर्माण को तेज करने के लिए सड़क किनारे लगे हुए पेड़ों की कटाई का जोर बना हुआ है वहीं सड़क पर निर्माण को गति देने के लिए अर्थ वर्क का काम शुरू हो गया है।

हाइवे प्रशासन की माने तो ज्योति बा फुले सर्किल से लेकर मंडी तिराहे तक सड़क का लेवल सैट करने के लिए वर्तमान सड़क की ऊंचाई तीन फुट बढ़ाई जाएगी, वहीं जैन नसियां बाजार में सड़क की वर्तमान ऊंचाई को कम करने का काम किया जाएगा। हाइवे एईएन श्यामसिंह ने बताया कि सड़क का काम पूरा होने से 45 से 60 दिन का समय लगेगा। डामर सड़क की चौड़ाई सात मीटर होगी तथा दोनो तरफ ढाई- ढाई मीटर की पटरी डेढ़- डेढ़ मीटर के नाले का निर्माण किया जाएगा।

पेड़ों की कटाई करने के साथ साथ बिजली जलदाय विभाग की लाइनों को हटाने सिफ्ट करने के काम को भी गति दे दी गई है। हाइवे एक्सईएन एस. सी. पारीक ने बताया कि सबसे पहले सड़क का निर्माण प्राथमिकता है जलदाय बिजली की लाइनों के सिफ्ट होने के बाद पटरियां नाले का निर्माण कराया जाएगा।

लालसोट. हाइवे11 बी पर चलता सड़क का निर्माण कार्य।