पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग डे प्रतियोगिताएं हुईं, िवजेताओं को पुरस्कार

इंजीनियरिंग डे प्रतियोगिताएं हुईं, िवजेताओं को पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियरिंग डे प्रतियोगिताएं हुईं, िवजेताओं को पुरस्कार

दौसा(ग्रामीण)| जवाहरमहिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने इंजीनियरिंग डे मनाया।शुभारंभ कॉलेज निदेशक रमेश चंद्र अग्रवाल ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इंजीनियरिंग डे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। शिक्षिका करिश्मा आमेरिया ने बताया कि लेखन प्रतियोगिता में उषा मीणा प्रथम , पोस्टर में रजनी बैरवा, डिवेट में कंचन नागर, क्विज में आरती मीणा, पेपर प्रजंटेशन में सुषमा सारस्वत प्रथम रहीं। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगीता, कोमल, हिमांशी, मोहित , शैफाली मौजूद थीं।

मंजूसोनी मिस कॉलेज कमल बैरवा मिस्टर फ्रेशर

चांदराना|एसजेइंजीनियरिंग कॉलेज भंडाना में सोमवार को इंजीनियरिंग डे मनाया गया। इस दौरान फ्रेशर पार्टी में कमल बैरवा मिस्टर फ्रेशर मंजू सोनी मिस कॉलेज चुनी गई। इंजीनियरिंग डे के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं हुई। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपेंद्र विजेता रहे। बेस्ट सिंगर परमानंद ने बाजी मारी। बेस्ट डांस में प्रियंका मीणा, राजाराम बैरवा श्रेष्ठ रहे। मिमिक्री में मनोज पांचाल, तेंद्र, बेस्ट मैनेजमेंट में इलेश धाकड़ प्रश्नोत्तरी में इलेक्ट्रिकल ब्रांच ने बाजी मारी। रैंप शो कार्यक्रम छात्रों के लिए विशेष रुचिकर रहा। कार्यक्रम समापन पर निदेशक आर.के. गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बाढ़पीड़ितों की सहायतार्थ राशि एकत्र

दुब्बी|ग्रामबहरावंडा में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाढ़ पीडितों को आर्थिक सहायता के लिए राशि एकत्र की गई।

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, बाबूलाल सैनी, सुरेंद्र जांगिड़, मुकेश कसाना बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए राशि एकत्र की।

खंडेलवालसमाज का सम्मान समारोह 28 को

दौसा|जिलाखंडेलवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में खंडेलवाल समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे यशोधरा लॉन में होगा। अध्यक्ष सत्यनारायण रेला ने बताया कि समारोह में वर्ष 2014 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री हजारी लाल गुप्ता