पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामला दर्ज कराने के बाद नर्सरी से नहीं हटाया अतिक्रमण

मामला दर्ज कराने के बाद नर्सरी से नहीं हटाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट| भाजपानेता विष्णु शेखर पुरोहित ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सहकारी समिति की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि टोरडा वृक्ष उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड की खातेदारी भूमि खसरा नंबर 337 पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। पुलिस में मामले दर्ज भी कराया जा चुका है मगर तहसील प्रशासन रामगढ़ पचवारा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से लोगों में रोष है। लोगों द्वारा उक्त भूमि से वृक्षों की अवैध कटाई कर नर्सरी क्षेत्र का नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टरने की जन सुनवाई

दौसा|कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर पीडितों को राहत का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण कर पीड़ित को समय पर न्याय दिलाएं। इस दौरान 24 परिवाद दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षा, अतिक्रमण, बिजली कनेक्शन, गंदे पानी की निकासी ,रसद सामग्री का वितरण, बीपीएल राशन कार्ड, सफाई व्यवस्था पेयजल सहित समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रस्तुत समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को राशन सामग्री वितरण के लिए पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। एडीएम भगवान सहाय शर्मा ने गत जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।