- Hindi News
- भामाशाह शिविर : वरीयता क्रम टूटने से कांकरिया में महिलाएं भिड़ीं
भामाशाह शिविर : वरीयता क्रम टूटने से कांकरिया में महिलाएं भिड़ीं
लालसोट| कांकरियातथा राहूवास जमात स्कूल में भामाशाह शिविर में लोगों की भीड़ लगी रही। कांकरिया में वरियता क्रम टूटने से महिलाओं में झगड़ा तक हो गया। शिविरों में आधार कार्ड भामाशाह कार्डों के नामांकन तथा बैंक खाते खोलने का काम किया गया। राहूवास में बीडीओ गोपाल लाल मीना तथा तहसीलदार बी.एल. जाट ने समस्याओं का समाधान कराया।
शिविरआज (दौसा) : एसडीएमनाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि 16 एवं 17 सितंबर को खैरवाल नांगल बैरसी तथा 22, 23 24 सितंबर को काबलेश्वर खुरीकलां में भामाशाह नामांकन शिविर लगेंगे।
लालसोट. कांकरियामें भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़।