विद्यालय पर जड़ा ताला, हाइवे जाम
दस दिन में टीचर लगाने के आश्वासन के बाद शांति
भास्करन्यूज | लालसोट
डूंगरपुरगांव में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी से आक्रोशित विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अध्यापकों को कमरे में बंद कर हाइवे 11 पर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित रहा। मामले की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा पुलिस तथा तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा दस दिन में शिक्षकों को लगाए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम हटाया।
सरपंच दीनदयाल मीना ने बताया कि सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए स्कूल तो सीनियर स्तर तक क्रमोन्नत कर दी मगर शिक्षकों का आज तक टोटा बना हुआ है। प्रधानाचार्य से लेकर हिन्दी साहित्य, भूगोल, इतिहास, गणित विज्ञान विषय के अध्यापकों का टोटा है। प्राइमरी सेटअप के शिक्षकों के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है, जिससे बालकों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। बच्चों ने कहा कि कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व में व्यवस्तार्थ दो अध्यापक लगाए गए थे। उन्हें भी समानीकरण के नाम पर हटा दिए गए।
डेढ़साल से नहीं रही एक अध्यापिका : स्कूलमें डेढ़ साल से स्नेहा शर्मा नाम की अध्यापिका लगातार अनुपस्थित चल रही है।
आश्वासनके बाद हटा जाम : तहसीलदारबी.एल.जाट द्वारा दस दिन में समानीकरण के तहत अध्यापकों को लगाए जाने के आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका।
गुरु वंदना छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
चांदराना| भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदना छात्र अभिनंदन कार्यक्रम रामावि चावंडेडा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद जैन एवं सीताराम सामरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम गायन किया गया। सत्यनारायण रेला द्वारा परिषद के कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्कूल के प्रत्येक कक्षा में मेधावी छात्रों द्वारा गुरुजनों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। लोकेश जाकड़, दिनेश बंसल, सीताराम सामरा द्वारा छात्रों को तिलक लगाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक लोकेश जाकड़ ने आभार व्यक्त किया। संचालन दिनेश बंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद द्वारा छात्रों को फल वितरित किए गए।