पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी यार्ड में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे चेयरमैन पर हमला

मंडी यार्ड में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे चेयरमैन पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावर. मारपीटके बाद अस्पताल में भर्ती मंडी समिति चेयरमैन सीताराम समलेटी।

मंडावर| कृषिउपज मंडी यार्ड में अवैध निर्माण रुकवाना पर व्यापारी ने समिति चेयरमैन पर हमला दिया।

मंडावर कृषि उपज मंडी यार्ड में व्यापारी सीताराम शर्मा ने निर्माण चला रखा था। व्यापारियों ने अवैध निर्माण बताते हुए मंडी सचिव चेयरमैन से इसकी शिकायत की। इस पर चेयरमैन सीताराम मंडी कर्मचारी व्यापारी से समझाईश करने पहुंचे। यहां व्यापारी ने चेयरमैन पर डंडा एवं ईंटों से वार कर दिया। इससे चेयरमैन घायल हो गया। इससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेयरमैन को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर चेयरमैन सीताराम समलेटी ने मामला दर्ज कराया कि वे व्यापारियों की शिकायत पर मंडी यार्ड में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे। समझाइश करने पर व्यापारी सीताराम, दीपक कुमार, प्रमोद, मोनू शर्मा निवासी मंडावर ने जातिसूचक शब्दों ने अपमानित कर हमला कर दिया और मंडी समिति के हजारीलाल गुप्ता के हाथ में से फाइल लेकर फाड़कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। मामले की जांच डीएसपी सज्जनसिंह करेंगे।

अंबेडकरमंच समिति की बैठक

लालसोट|डाॅ.अंबेडकर विकास मंच समिति की बैठक जोहरीलाल पहाडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अर्जुन मालिया, प्रभुदयाल मेहरा, गंगासहाय अमरचंद, मुकेश बैरवा, बालचंद जोलिया आदि ने विचार प्रकट किए।