पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की बाल्टी में निकाला दूध पीने से तीन की तबीयत बिगड़ी

यूरिया की बाल्टी में निकाला दूध पीने से तीन की तबीयत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|ग्राम जटवाड़ामें यूरिया की बाल्टी में निकाले दूध की चाय पीने से तीन जनों की तबीयत बिगड़ गई। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जटवाड़ा निवासी गजेंद्र सिंह धोबी ने गुरुवार शाम को फसल में बाल्टी से खाद दिया था। सुबह इसी बाल्टी में दूध निकालकर चाय बनाई थी। चाय पीने के बाद गजेंद्र सिंह, रिंकू देवी प्रमिला देवी को उल्टियां होने लगी। इस पर परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

दसदिन से नहीं रहा नलों में पानी

मानपुर|कस्बेके कई मोहल्लों में करीब दस दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रहा है। कस्बा निवासी रमेशचंद शर्मा, जगन्नाथ प्रजापत आदि ने बताया कि करीब दस दिनों से बैरवा मौहल्ला, ब्रह्मचारी मौहल्ला,चौकीदार मौहल्ला में जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नलों में पानी नहीं रहा है। जिससे मौहल्लेवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

लालसोट|रामगढ़पचवारा पुलिस ने अमराबाद में गत दिनों हुए हत्या कांड के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में चिरंजीलाल ताराचंद को गिरप्तार किया गया है।