झोंपड़ा स्वाह, महिला झुलसी
ग्राममंडावरी की कोठीवाली ढाणी में मंगलवार रात अग्निकांड में झोंपड़ा जल कर राख हो गया। रात 11 बजे के करीब हुए अग्निकांड के कारण ढाणी में भगदड़ मच गई। झोंपड़ों में बंधी भैंसों को बचाने के चक्कर में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे दौसा रेफर कर दिया गया। पूर्व जिप सदस्य रामबिलास मीना ने कहा बताया कि हरिप्रसाद मीना के झोंपड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें एक भैंस की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में केशंती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोंपड़ों में रखा सब सामान जल कर खाक हो गया।
हजारोंका नुकसान
नांगल राजावतान | ग्रामरामसिंहपुरा के बूआली ढाणी में मंगलवार रात लगी आग से हजारों रुपए का घरेलू सामान, नकदी जेवर जलकर राख हो गए। कन्हैया लाल मीणा ने बताया कि रात को छप्परपोश में सो रहे थे। अचानक ताप लगने पर जागे तो चारों तरफ आग दिखाई दी। उन्होंने परिजनों को आग से बाहर निकाला। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी डाली, लेकिन आग नहीं बुझने पर पुलिस दमकल को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई तब तक सब कुछ जल गया।
तीनछप्पर जले
चांदराना | नांगलबैरसी में बुधवार सुबह छप्पर पोश घर में आग लगने से घरेलू सामान राख हो गया। रामदयाल बैरवा के छप्परपोश में आग लग गई। आग ने पास ही बने दो छप्परों को चपेट में ले लिया।
चांदराना. आगसे छप्पर जला।