दौसा (ग्रामीण) | राजेश पायलट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ.रजनी अग्रवाल एवं डॉ. नीतू गुप्ता ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भाषण, विचार गोष्ठी, सेमिनार, निबंध, पोस्टर, वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुई। समापन समारोह में प्राचार्य महेश शर्मा ने छात्रों को मानव अधिकारों के बारे में बताया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रोशन लाल महावर, द्वितीय महेश कुमार शर्मा, वाद विवाद में महेश कुमार शर्मा प्रथम मोहम्मद फराज खान द्वितीय रहे, जिन्हें पुरस्कार दिए गए। राजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्रों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई।
बालिका राउमावि गांधी चौक में प्रधानाचार्य प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को अधिकारों नियमों की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं को अधिकारों नियमों का सही समय पर इस्तेमाल करने की जानकारी दी। इस अवसर पर अनीता जैन, ज्योत्सना नागर, निर्मल शर्मा, दिनेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
लालसोट में व्याख्यानमाला
लालसोट | राजकीय कन्या महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में मानव अधिकार दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार और न्यायपालिका विषय पर प्रमुख अधिवक्ता बी एल हाड़ा ने बोलते हुए कहा कि मानव अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासा को भी शांत किया। कार्यक्रम को प्राचार्य ने भी संबोधित किया।
कालीपहाड़ी में रैली निकाली
दौसा (ग्रामीण) | रासीमा विकाली पहाडी़ में बुधवार को मानवधिकार दिवस पर संगोष्ठी रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा वैद्य शिवचरण त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्कूल में संगोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि मानवधिकार ही जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सरकार मानवधिकार को प्रमुखता से लेते हुए मानव को हक दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।
व्याख्याता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि अधिकार लेने के लिए सभी को जागरूक बनना होगा। वैद्य शिवचरण त्रिवेदी ने कहा कि सजग रहकर अपने हक के लिए सदैव प्रय|शील रहना चाहिए।