पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरोड़ी ने की लाखों के विकास कार्यों की घोषणा

किरोड़ी ने की लाखों के विकास कार्यों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेठ ग्रामीण अंदाज में सुना लोगों का दुख, समाधान का आश्वासन

लालसोट | विधायकआपके द्वार अभियान के तहत विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने तहसील के कल्लावास, निचूनिया, कालूवास, गोपालपुरा आभानेरी सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणाें से रूबरू हुए तथा लाखों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ठेठ ग्रामीण अंदाज में लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान ओलावृष्टि पीड़ितों ने विधायक को दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि सरकार ने छह माह का बिल माफ करने की घोषणा की है, लेकिन आज तक भी बिजली के बिलों की माफी नहीं दी गई, जिससे आए दिन बिजली निगमकर्मी पावर कट करने को तैयार रहते है। वहीं मनमाने से भरी जा रही वीसीआर पर रोष जताया। यूरिया खाद की कालाबाजारी की पीड़ा बताते हुए शीघ्र ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ.किरोड़ी ने कलेक्टर से बात की तथा बिजली के बिलों की माफी योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार बिजली के छह माह के बिलों की माफी जल्द मिलेगी। उन्होंने निचुनिया स्कूल की चारदीवारी का निर्माण सिंगल प्वाइंट बोरवेल की घोषणा की। बैरवा बस्ती में सिंगल प्वाइंट, अमराबाद में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, श्मशान पर चारदीवारी, श्रेया में ठाकुरजी के मंदिर पर सिंगल प्वाइंट कराने, नापाकावास में नई कोठी ढाणी पर सिंगल प्वाइंट की घोषणा की।

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आज

विधायकआपके द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ.किरोड़ी लाल मीना गुरुवार को थलोज, निर्झरना, काली उंगरी बालाजी, चोंडियावास, उगरियावास, लाडपुरा मोड़, संवासा, थूण्या, रतनपुरा, रायमलपुरा, प्रेमपुरा, श्यामपुरा, नालावास, झांपदा, अनुपपुरा, दौलतपुरा, होदायली सहित कई गांवों में समस्याएं सुनेंगे।