20 हजार कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर
भाजपाकी वसुंधरा राजे सरकार का एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले समारोह में दौसा जिले से 20 हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 300 बसें लगाई जाएंगी। समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को वीर हनुमान मंदिर में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने कहा कि जयपुर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर के नजदीक होने पर दौसा जिले के कार्यकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक होगी। रामकिशोर मीणा ने कहा कि जयपुर में कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। अशोक लाहोटी ने कहा कि जश्न ऐतिहासिक होगा। विधायक शंकर शर्मा ने दौसा से 100 बसों से पांच हजार कार्यकर्ता ले जाने की घोषणा की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से 60 बसें जयपुर जाएंगी। विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, डॉ.अलका सिंह ने भी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा। जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को सदस्यता के लिए किट वितरित किए गए। नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रतन तिवाड़ी, जिला प्रवक्ता दीपक जोशी, सदस्यता के जिला संयोजक राजेश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी आदि ने भी संबोधित किया।
दौसा. कांग्रेसके नवनियुक्त पदाधिकारियों का बुधवार को स्वागत करते कार्यकर्ता।
दौसा. वीरहनुमान मंदिर में भाजपा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
13 को धिक्कार दिवस मनाएगी कांग्रेस
दौसा | कांग्रेसके नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बुधवार को रावत पैलेस में आयोजित हुआ। समारोह में वक्ताओं ने किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 13 दिसंबर को धिक्कार दिवस मनाने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुरारी लाल मीणा ने कहा कि किसानों को खाद-पानी बिजली नहीं मिल रही है। बिना ब्याज दिए ऋण पर ब्याज के नोटिस दिए जा रहे हैं। लोगों को पांच के बजाए तीन किलो गेहूं दिया जा रहा है। राशन की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा के नेता कांग्रेस के कार्यों का उद्घाटन कर श्रेय ले रहे हैं। प्रदेश महा