पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेहरू गार्डन मानगंज से गाड़ियां हटाईं, पावर हाउस के पास पार्किंग शिफ्ट

नेहरू गार्डन-मानगंज से गाड़ियां हटाईं, पावर हाउस के पास पार्किंग शिफ्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. नेहरूपार्क के सामने से हटाया टैक्सी स्टैंड।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

ट्रैफिकइंस्पेक्टर (टीआई) प्रदीप सिंह ने मंगलवार को लोगों की दो बड़ी समस्याओं का समाधान कराया। पहली नेहरू गार्डन के सामने से टैक्सी हटाईं, जिससे लालसोट रोड चौड़ा-चौड़ा दिखाई दिया। लोगों को लालसोट रोड पर अब जाम की समस्या से राहत मिलेगी। दूसरी तरफ मानगंज में भी अवैध पार्किंग से वाहनों को हटाया गया। इससे मानगंज में चारो तरफ रहने वाले लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी। टीआई सिंह ने समझाइश से नेहरू गार्डन और मानगंज में खड़े होने वाले वाहनों को सैंथल मोड़ स्थित पावर हाउस के सामने शिफ्ट कराया।

लालसोट रोड पर नेहरू गार्डन के सामने टैक्सी वालों ने अवैध रूप से स्टैंड बना रखा था। फुटपाथ पर इतनी जगह नहीं थी कि टैक्सी सड़क से हटकर खड़ी की जा सकें। टैक्सी का अगला हिस्सा रोड पर ही रहता था। नेहरू गार्डन के सामने कई साल पहले गिनती की टैक्सी खड़ी होती थीं, लेकिन देखा-देख अन्य लोग भी गाड़ी खड़ी करने लगे। गाड़ी बढ़ने से जाम की समस्या भी बढ़ती गई।

नेहरू गार्डन के सामने अवैध स्टैंड बनाने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश था। दूसरी ओर आसपास के गांवों के लिए जाने वाले सवारी गाड़ी चालकों ने मानगंज में अवैध रूप से स्टैंड बना लिया। सुबह से देर शाम तक 25-30 वाहन हर समय खड़े रहते थे। ग्रामीण इलाकों से परचूनी का सामान खरीदने आने वाले लोग भी मानगंज में खड़ी सवारी गाड़ियों में भरकर सामान ले जाते थे। मानगंज में जहां गाड़ी खड़ी होती, वहां बिल्कुल पास में ही मकान बने है। लोगों को वाहनों के धूएं से प्रदूषण से काफी परेशानी होती थी। शोर-शराबा भी काफी रहता था, लेकिन अब पार्किंग शिफ्ट होने से मानगंज के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आजअतिक्रमण हटाया जाएगा

लालसोटरोड और आगरा रोड पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। सब्जी मंडी के आस-पास रेहड़ी वाले हों, या दुकानदार। किसी को दूसरे की समस्या दिखाई ही नहीं देती है। अतिक्रमण से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। टीआई प्रदीप सिंह का कहना है कि शहर में अतिक्रमण की एक बड़ी समस्या है। लोगों को राहत देने के लिए पहले चरण में बुधवार को लालसोट रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद आगरा रोड अन्य जगह से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...