पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल गया युवक मृत मिला

ससुराल गया युवक मृत मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगल राजावतान/ दौसा ग्रामीण. दो दिन पहले ससुराल में बीमार ससुर का हाल चाल पूछने गए युवक की तीसरे दिन बुधवार को पटरी पर लाश मिली। युवक की शर्ट की जेब में मिले कागजों से उसकी पहचान हुई तथा परिजनों को सूचना दी गई।
जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया तथा ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की बात कहते हुए अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। जाम को 15-20 मिनट बाद खुलवा दिया तथा हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव ले गए। बाद में कोतवाली में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

सुबह करीब 5 बजे अहमदाबाद से चलकर आगरा फोर्ट जा रही ट्रेन के चालक ने बाइपास पुलिया के पास पटरी पर लाश देखी। इसकी सूचना चालक ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एम.ए.खान को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल कंचन गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा घटना कोतवाली थाने के एरिया में होने के चलते वहां की पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचा। मृतक युवक के कपड़ों में कुछ कागजात मिले। उसके आधार पर मृतक की पहचान डुगरावता (लवाण) के मनोज उर्फ पप्पू प्रजापत (25) के रूप में हुई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। पिता रामकिशोर ने कहा कि मेरे बेटे की ससुराल वालों ने हत्या की है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो, तभी शव लेंगे।
इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर डूंगरावता आस-पास से भी रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए तथा बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को बिगड़ता देख आरएसी को भी बुलाना पड़ा। इसके बाद हत्या का केस दर्ज करने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। मृतक के पिता रामकिशोर ने कोतवाली पुलिस को लिखित में शिकायत दी कि 15 सितंबर को बेटे मनोज के गोठड़ा गांव में ससुराल वालों ने मोबाइल से सूचना दी कि ससुर बीमार है।
आप मिलने जाओ। इस पर पत्नी सुमन के साथ मनोज 15 सितंबर को ही ससुर से मिलने चला गया और तीसरे दिन बुधवार को उसकी लाश मिली। कोतवाली पुलिस ने पत्नी सुमन के साथ ससुर, सास सालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आशंका के चलते रखा रहा शव

जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव को सुबह 11 बजे डुगरावता ले गए, लेकिन वहां जाकर शव की हालत देखी तो परिजनों ने दाह संस्कार रोक दिया।