पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार से वार्ता बेनतीजा

तहसीलदार से वार्ता बेनतीजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरीकी रॉयल्टी वसूली में बनास बजरी के ठेकेदार की कथित रूप से किए जा भेदभाव तथा अनियमितता के खिलाफ बगड़ी टोल नाके के पास चल रहा आंदोलन बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार के.सी. मीना ने मौके पर पहुंच कर आंदोलनकारियों से समझाइश की, मगर नाकाम रही। इधर गुरुवार को जिले भर से बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक धरने पर बैठेंगे। ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों की हड़ताल के कारण बजरी की आवक रुकने से खुले बाजार में बजरी के भावों तेजी गई है।

आंदोलनकारी नेता धर्मसिंह चांदा, जे.पी. बडेखण, लटूर मीना, पप्पू मीना, रामकेश मीना कल्याणपुरा, कालू हल्कारा, जगदीश प्रसाद, राजेश रामपुरा, मुकेश बगड़ी , मोहनलाल आदि ने बताया कि ठेकेदार बजरी रॉयल्टी भराई के मामले में उन लोगों से अधिक राशि वसूल वसूलता है, जबकि बनास क्षेत्र के लोगों से कम राशि ली जा रही है।

एसडीएम के.सी. शर्मा ने आंदोलनकारी नेताओं को भामाशाह शिविर में बुला कर समझाइश की। आंदोलनकारी ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक ठेकेदार को बुला कर रॉयल्टी कम कराने ट्रॉली भराई की मजदूरी के नाम पर की जा रही वसूली भेदभाव को दूर करने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को अनुमोदित की गई दरों की प्रति भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल करने की दशा में कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।