पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो एंट्री में घुसा ट्रक

नो एंट्री में घुसा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होने के बावजूद चालक बेधड़क वाहन निकाल ले जाते हैं।

बुधवार को लालसोट रोड से गुजर रहे एक बड़े ट्रक को पुलिस ने तीन जगह रोका, लेकिन चालक ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को गायत्री नगर मोड़ पर पकड़ लिया। नो एंट्री में आने पर पुलिस ने ट्रक का चालान कर दिया। ट्रक लालसोट की ओर से रहा था। दिन में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहता है। इसके बावजूद ट्रक ट्रैक्टर बाजारों में बेधड़क गुजरते हैं। इनमें सीमेंट से भरे हुए ट्रोले अधिक आते हैं। सीमेंट लेकर आने वाले ट्रोलों को पुलिस भी नहीं रोकती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह व्यापारिक क्षेत्र मानगंज, सुंदरदास मार्ग, नया कटला, नई मंडी रोड पर भी भारी वाहनों का आवागमन रहता है।

दौसा. शहरके अंदर से गुजर रहे ट्रोले का चालान करती पुलिस।