- Hindi News
- पटवारियों ने किया भामाशाह शिविरों का बहिष्कार
पटवारियों ने किया भामाशाह शिविरों का बहिष्कार
तिथियों में संशोधन
लालसोट-कांकरिया तथा राहूवास में 1250 लोग लाभान्वित
हींगवापंचायत के आईटी केंद्र पर भामाशाह शिविर में बुधवार को कुछ लोगों ने पटवारी पप्पू लाल सैनी के साथ मारपीट कर दी। घटना से नाराज पटवारियों ने आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किए जाने तक भामाशाह शिविरों के बहिष्कार का एलान कर दिया। घटना को लेकर ग्राम सचिवों ने भी शिविरों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
पटवारी संघ सिकराय अध्यक्ष सतीश जाटव ने बताया कि दोपहर हींगवा पंचायत के आईटी केंद्र पर शिविर में कुछ लोगों ने पटवारी पप्पू सैनी के साथ मारपीट कर दी। घटना को लेकर पटवारियों ने भामाशाह शिविरों का बहिष्कार कर दिया है। मामले को लेकर उपखंड अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। घटना का मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पटवारी के साथ हुई मारपीट को लेकर ग्राम सचिव संघ भी उनके साथ गया है। ग्राम सचिव संघ के जिला अध्यक्ष रतीराम गुर्जर ने बताया कि पटवारी के साथ हुई मारपीट को लेकर सचिवों ने भी भामाशाह शिविरों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
लालसोट. जमातमें बुधवार को भामाशाह शिविर में उमड़े लोग।
दौसा| भामाशाहयोजना में शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। एसडीएम नाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत काबलेश्वर खुरी कलां में 22 से 24 सितंबर, नांगल गोविंद हापावास में 29, 30 सितंबर 1 अक्टूबर, लाड़ली का बास भांकरी में 7 से 9, बाणे का बरखेड़ा मलवास में 13 से 15, हिंगोटिया रलावता में 20 से 22 बापी कालाखो में 27 से 29, बिशनपुरा खानवास में 3,5 6 नवंबर, तीतरवाड़ा सैंथल में 10 से 12, थूमड़ी बनियाना में 17 से 19, खवारावजी सिंडोली में 24 से 26 नवंबर, गोठड़ा में 1 से 3 दिसंबर, श्यालावास में 8 से 10, छारेड़ा में 15 से 17, बड़ागांव में 22 से 24, दुगरावता नांगल राजावतान में 29 से 31, खानपुरा जसोता में 5 से 7 जनवरी, नांगल चांपा ढिगारिया में 12 से 14, चांदराना धरणवास में 19 से 21, जौपाड़ा प्यारीवास में 27 से 29, रजवास काली पहाड़ी में 2 से 4 फरवरी, कालोता पापड़दा में 9 से 11, आलूदा में 16, 17 19, चूडिय़ावास में 23 से 25, बोरोदा में 2 से 4 मार्च, सूरजपुरा में 9 से 11, लवाण में 16 से 17 एवं भांडारेज में 23 से 25 मार्च तक भामाशाह नामांकन शिविर लगेंगे।
लालसोट| कांकरियाराहूवास गांव तथा जमात स्कूल में