- Hindi News
- लालसोट में वाणिज्य कर विभाग का छापा, कई जगह बाजार बंद
लालसोट में वाणिज्य कर विभाग का छापा, कई जगह बाजार बंद
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बुधवार को एसीटीओ अनुराग सरीन की अगुवाई में छापे डाले। कार्रवाई के कारण दुकानदारों में खलबली मच गई। कई व्यापारी दुकानें बंद कर भाग छूटे। कोथून रोड सहित अन्य बाजारों में दुकानें बंद रही।
इस अवसर पर आजाद चौक में किराना एवं परचून सामग्री के एक थोक विक्रेता दुकानदार के यहां चली सात घंटे की जांच के दौरान कर वंचना का मामला पाया गया जिस पर पैनल्टी कायम की गई है। एसीटीओ सरीन ने टीम के साथ दुकान के अलाव गोदामों की भी जांच की गई। बगैर बिल के माल पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई गई। सीटीओ बीरबल चौधरी ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई की गई है जिसमें बगैर बिल का माल पाया गया है। कर वंचना का प्रकरण सामने आने पर दो लाख पांच हजार रुपए की पैनल्टी की गई है।