पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से तीन कच्चे घर जले, 5 मवेशी झुलसे

आग से तीन कच्चे घर जले, 5 मवेशी झुलसे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलवा | कोलवाकी तिगड्डा ढाणी में आग से तीन कच्चे घर जल गए। सरपंच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चूल्हे में उठी चिंगारी से यहां तीन कच्चे घरों में आग लग गई। इससे घरों में रखा घरेलू सामान राख हो गया तथा 5 मवेशी भी झुलस गए।

टाटामैजिक बाइक टकराईं, दो घायल

दौसा| टाटामैजिक बाइक के बीच टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कांस्टेबल चेतराम ने बताया कि हादसा मंगलवार को धनावडवा रोड पर हुआ, जिसमें खेड़ा का मोहन तथा धनावड़वास का राकेश घायल हो गया।

बाइकफिसलने से दंपती बेटा-बेटी जख्मी

दौसा| सैंथलथानांतर्गत बनेठा गांव से मंगलवार दोपहर एक परिवार बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान लालसोट बाइपास के पास बाइक फिसलने से पति-प|ी के साथ 1 साल का बेटा और 2 साल की बेटी घायल हो गई। चारों घायलों को एंबुलेंस ने दोपहर करीब 2 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में बनेठा का छोटेलाल, पूजा, बेटा नरेश (1) बेटी खुशी (2) घायल हो गई।

विधायकसे मिला प्रतिनिधि मंडल

दौसा| राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल विधायक शंकर शर्मा से मिला। महामंत्री विजय गुप्ता ने बताया कि निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधायक को आने का आग्रह किया। विधायक के कार्यकाल में जिला चिकित्सालय में हुई प्रगति एवं सुविधाओं के विस्तार पर आभार व्यक्त किया।

सीडिंगशिविर में अव्यवस्थाओं का आलम

मंडावर| ग्रामपंचायत गढ़हिम्मतसिंह में प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए सीडिंग एवं भामाशाह नामांकन शिविर में कम्प्यूटर ऑपरेटर नहीं पहुंचने से सीडिंग कार्य नहीं हो सका। चार दिन से ग्राम पंचायत गढ़हिम्मतसिंह में सीडिंग शिविर आयोजित किया गया। लेकिन शिविर प्रारंभ होने से अंतिम दिन तक आधार कार्ड बनाए जाने की मशीन नहीं पहुंची। वहीं शिविर से कम्प्यूटर ऑपरेटर भी नदारद रहे। मंगलवार को शिविर में इंटरनेट नहीं चलने से कोई भी सीडिंग कार्य नहीं हो सका। वहीं दो सौ राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं होने से उनकी भी सीडिंग नहीं हो सकी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन भी किया। मामले को लेकर तहसीलदार घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की दो मशीन खराब हो गई थी।

हरअमावस्या को छुट्टी रखेंगे फूल विक्रेता

दौसा| फूलविक्रेता फ्लावर डेकोरेशन संघ की वीर हनुमान मंदिर में हुई बैठक में प्रत्येक माह की अमावस्या को प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष मूलचंद सैनी ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...