पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूनम टॉकिज गांधी तिराहे से रेलवे पुलिया तक कब्जे हटाए

पूनम टॉकिज-गांधी तिराहे से रेलवे पुलिया तक कब्जे हटाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. लालसोटसे अतिक्रमण हटाता नगर परिषद का दस्ता।

दौसा | अतिक्रमणहटाओ अभियान के नाम पर फिर खानापूर्ति की गई। आरएसी के जवानों की मौजूदगी में बुधवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई में पूनम टॉकिज, गांधी तिराहे से रेलवे पुलिया तक अतिक्रमण साफ किया गया, लेकिन बिखरे सामान को एक तरफ रखने जैसी कार्रवाई की गई। हटाया कुछ नहीं, सिर्फ कुर्सी, स्टूल, पाइप, थड़ी, टायर, ढाबों की भट्टी, वाहन आदि को रोड से हटाकर किनारे कर दिया गया। सिर्फ एक थड़ी को उठाकर दस्ते ने ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद लिया।

कार्रवाई दोपहर 12 बजे शुरू की गई। नप दस्ते में जेसीबी के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 20-25 स्टाफ था। कई अधिकारी भी थे। इस दौरान डेढ़ घंटे में एक किमी एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। लालसोट रोड से एक थड़ी को हटाया गया। इसके अलावा कुछ नहीं हटाया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते को देख दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया। दस्ते में शामिल स्टाफ को हाथ-पैर हिलाने की जरुरत नहीं पड़ी।

रेलवेपुलिया के नीचे से हटाए वाहन

दौसा-जयपुरके बीच चलने वाली टैरेक्स जीप और मिनी बस वालों ने रेलवे पुलिया के नीचे अवैध रूप से स्टेंड बना लिया था। उसे हटाया कर सैंथल मोड़ पर पावर हाउस के आस-पास शिफ्ट किया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिया के नीचे एक समय में सिर्फ एक जीप और एक ही मिनी बस खड़ी हो। एक गाड़ी सवारी लेकर रवाना होगी तो सैंथल मोड़ से दूसरी गाड़ी आएगी। यानी रेलवे पुलिया के नीचे अब प्राइवेट जीप बसों की भीड़ भाड़ नहीं रहेगी। इससे लोगों को रेलवे स्टेशन के सामने प्राइवेट वाहनों के कारण जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

शिफ्टहोंगे फल विक्रेता

लालसोटरोड पर अतिक्रमण का सबसे बड़ा कारण सब्जी मंडी के सामने खड़े होने वाले फल विक्रेताओं के ठेले हैं। गांधी तिराहे से सब्जी मंडी और पूनम टॉकिज तक ठेलियां खड़ी रहती हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि लालसोट रोड सब्जी मंडी के सामने खड़ी होने वाली फल की ठेलियों को रेलवे पुलिया के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। सब्जी मंडी के अंदर गणेशजी का मंदिर है, उस रास्ते में खड़ी होने वाली फ्रूट की ठेलियों को भी हटाकर रेलवे पुलिया के नीचे लाया जाएगा। यह काम जल्द ही किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...