पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा में उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब

कलश यात्रा में उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीडूंगरी बालाजी धाम पर शाही लवाजमे से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आगाज हो गया।

इस अवसर पर शाही लवाजमे के साथ जोगियों के बाग से तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा संत अवधेशदास महाराज, यज्ञाचार्य पं. कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए काली डूंगरी बालाजी महायज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में 11 सौ महिलाओं ने भाग लिया। महायज्ञ के प्रति लोगों के जुड़ाव के कारण दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हाथी घोड़ों सहित शाही लवाजमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर विधायक डाक्टर किरोड़ी लाल मीना सहित क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधियों कलश यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर जमात के अखाड़े बाज कलाकारों ने पुरातन युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जिसे देख विधायक डाक्टर किरोड़ी लाल मीना चमत्कृत हो गए। कलश यात्रा की जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर महायज्ञ स्थल भव्य सजावट के कारण दमक उठा।

प्राण प्रतिष्ठा होगी

अनिलबैनाड़ा, ने कहा कि 12 फरवरी को यज्ञ का शुभारंभ 19 फरवरी को श्रीराम परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वेदमंत्रों के साथ होगी। 20 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी विशाल भंडारा कार्यक्रम होगा।

लालसोट. महायज्ञको लेकर निकाली गई कलश यात्रा में उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब

खबरें और भी हैं...