पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालसोट पालिका बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

लालसोट पालिका बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायसचेयरमैन प्ररषोत्तम जोशी ने बोर्ड बैठकों में लिए गए प्रस्तावों की क्रियान्विति में की जा रही लापरवाही पर रोष जताते हुए चेतावनी दी तथा कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। जनता को जवाब देना पड़ता है। इस अवसर पर बैठक में पानी संकट के मुद्दे पर जोशी के साथ पार्षद दीपक चौधरी, शानू कुमार, कमलेश सैनी, चंद्रशेखर जांगिड़, रामप्रसाद सैनी, रक्षा मिश्रा, राकेश बिहारी शर्मा, सिराज मौहम्मद सहित अन्य पार्षदों ने कस्बे में गर्मी से पूर्व पानी की व्यवस्था की बात की। बोर्ड ने पेयजल संकट के समाधान के लिए बजट में 25 लाख रुपए अलग से मंजूर किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। पुरुषोत्तम जोशी ने कहा कि 25 लाख रुपए से कस्बें के सभी वार्डो में जहां भी पानी का संकट होगा सिंगल प्वाइंट बोरवेल ठीक कराए जाने तथा जरूरी हुआ तो टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए राशि खर्च करने का प्रस्ताव लिया। इस मौके पर दीपक चौधरी ने कहा कि विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के प्रयासों से साढ़े 10 करोड़ की पेयजल योजना को मंजूर करा दिया गया है।

इस अवसर पर सुरेश प्रजापत, ममता जोशी, अंबालाल सैनी, ब्रजमोहन सैनी, महेश धोबी, अनोख कुमार, विजय गुर्जर रेखा सैन सहित अनेक लोगों ने भी वार्ड समस्याओं को रखा। इस अवसर पर ईओ कोशल कुमार खटूमरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लालसोट. बोर्डबैठक में हंगामा होने पर समझाइश करती पुलिस चेयरमैन।

भास्कर न्यूज | लालसोट

बुधवारको चेयरमैन जगदीश सैनी की अध्यक्षता में हुई नगरपालिका बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। इस मौके पर वार्ड 12 में नवजीवन अस्पताल के पीछे की कॉलोनी में पानी निकास के मुद्दे पर कॉलोनी वासिंदों ने विरोध प्रदर्शन कर सदन की बैठक में रोष जताया। बैठक में हंगामे पर पुलिस को आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए दखल किया तथा लोगों को बाहर निकाला। द्वारका जोशी ने चरमराती सफाई व्यवस्था पर जम कर खरीखोटी सुनाई। वार्ड 24 के लोगों ने भी पहाड़ के पास पानी बहाव रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इससे पूर्व सदन ने नगर विकास को लेकर वित्तीय सत्र 2016-17 के लिए 11.72 करोड़ रुपए का प्रस्ताव ध्वनि मत से मंजूर कर दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन जगदीश सैनी ने कहा कि पालिका द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था के लिए पाइप बिछाने की कार्रवाई की थी मगर विरोध के कारण नहीं बिछ सकी। जल्द ही रास्ते के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही रोष शांत हो सका।

येभी लिए प्रस्ताव

वार्ड2 के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर काम को शुरू कराने, सरकार से मिलने वाली विकास राशि को 15 प्रतिशत बढ़वाने, चाट पकोड़ी वाले दुकानदारों द्वारा नाली में कचरा फैलाने पर सौ रुपए का जुर्माना करने, हाइवे सड़क तथा सीएचसी अस्पताल तक रोड़ को अतिक्रमण मुक्त रखने, 16 सफाई कर्मीयों को स्थायी करने, मैनूददीन खान को पुन: संविदा पर रखने, सुरेश शर्मा के प्रकरण के निस्तारण करने, खुले शौचालयों वालों को नोटिस देने, तीन दमकल कर्मीयों को बोर्ड द्वारा अनुमोदन के बाद ही रखे जाने, कंप्यूटर ऑपेरटर को रखने के लिए एनआईटी करने, कचरापात्र सफाई ठेकेदार सहित अन्य टेंडरों को करने, सहित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।

खबरें और भी हैं...