देवनगरी में श्याम भक्तों का सैलाब
श्याममंदिर चरण धाम के 15वें पाटोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा रामायण शोभायात्रा के साथ हुआ।
इस दौरान देव नगरी की सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। गाजेबाजे शाही लवाजमे के साथ निकाली शोभायात्रा में 15 सौ महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। 251 युवक श्याम ध्वज लिए एवं 108 यजमान रामायण की पोथी सिर पर रखकर चले। सहजनाथ मंदिर से शुरू होकर लालसोट रोड, बरकत तिराहा, नया कटला, मानगंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस बीच लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सजी राम दरबार की जीवंत झांकी, श्याम प्रभु के रथ भागवताचार्य डॉ. कृष्णानंद महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विधायकने किया शुभारंभ
सहजनाथमंदिर से विधायक शंकर शर्मा ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व यजमान रामावतार, नरोत्तम बाजरघान, ओमप्रकाश आमेरिया, सुरेश शर्मा जौंण, मुरलीधर, कैलाश नाटाणी, राधेश्याम डंगायच, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार मित्तल ने कलश पूजन किया। सीताराम सत्संग मंडल के बाबू खेड़ी, भाजपा के महेंद्र तिवाड़ी, दीपक जोशी, पार्षद अजय शर्मा, ओमप्रकाश नेवर, मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी आदि थे।
यहरहेगा कार्यक्रम
21फरवरी तक चलने वाले पाटोत्सव में 18 फरवरी तक भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक, 19 को श्याम चरित्र पाठ, 20 को संगीतमय रामचरित मानस पाठ एवं 21 को संत नारायण दास महाराज के प्रवचन होंगे। इस बीच 13 फरवरी को भजन अमृत रस गंगा होगी।
देवनारायण जयंती पर शोभायात्रा
देवनारायणजन्मोत्सव पर शोभायात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह 15 फरवरी को होगा। गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष रायसिंह बैसला ने बताया कि छात्र-छात्राओं तथा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। छात्रों को 80 प्रतिशत एवं छात्राओं को 75 प्रतिशत अंक पर नवाजा जाएगा।
दौसा. शोभायात्राके दौरान सजाई राम दरबार की जीवंत झांकी।
दौसा. श्याममंदिर के पाटोत्सव के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।