शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया, स्वस्थ रहने के बताए गुर
लालसोट | डिडवानागांव में शिशु स्वास्थ्य दिवस राप्रावि के प्रांगण में पीएचसी द्वारा आरबीएसके के तत्वावधान में मनाया गया। इस अवसर पर डाक्टर अभिषेक सोनी, डाक्टर अभिजीत आसीका बसंत कुमार ने बालको को स्वस्थ रहने का गुर बताते हुए कहा कि साफ सफाई जीवन में महत्व पूर्ण है। इसी तरह राजकीय खोहरापाड़ा सेकंडरी स्कूल में 6 से 19 वर्ष तक बालको को डी वार्मिंग की गोलिया खिलाई गई। कार्यक्रम में बीसीएमएचओ डाक्टर नवल गुप्ता बीईईओ रामकिशोर मीना ने जीवन में स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। रतन लाल मीना ने प्रतिवेदन पेश किया। इसी तरह राउमावि रतनपुरा में भी बालको को डीवार्मिंग की दवा खिलाई गई